इंडो-नेपाल बॉडर पर रक्सौल में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े मामले का बड़ा खुलासा हुआ है।
मोतिहारी (बिहार)। इंडो-नेपाल बॉडर रक्सौल में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। पीआईओ पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में 2 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वही 2 मोबाइल जप्त किया गया है जप्त मोबाइल से पाकिस्तानी कनेक्शन का डाटा प्राप्त हुई है। पीआईओ पाकिस्तानी एजेंट के द्वारा भारतीय मोबाइल नम्बर का व्वाट्सएप बना जासूसी से जुड़ा मामला का खुलासा हुआ है।
व्वाट्सएप के जरिये भारत विरोधी जासूसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 25 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा कांड संख्या 01/26 के अनुसंधान में बिहार के रक्सौल के कुछ युवक पैसा के लालच में अपना मोबाइल नंबर पर व्वाट्सएप का ओटीपी मांगा पीआईओ पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध करा रहा है। जिसके बाद पीआईओ पाकिस्तान एजेंट के द्वारा भारतीय मोबाइल नबर का व्वाट्सएप बना प्रयोग कर भारत विरोधी जासूसी करता है जिसका सूचना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पुलिस के द्वारा मोतिहारी पुलिस को देते हुए त्वरित मोतिहारी पहुँचा और रक्सौल थानां क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 2 मोबाइल बरामद
वही गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 2 मोबाइल बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल से व्वाट्सएप का ओटीपी पीआईओ पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध कराने की साक्ष्य प्राप्त हुई है। नेपाल सीमा से सटे रक्सौल की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी जाती है। ऐसे में जासूसी नेटवर्क से जुड़े इस मामले की गंभीरता के बाबजूद देश विरोधी ताकत की कोई न कोई किसी रूप में मामले सामने आते रहते है।
इंडो नेपाल रक्सौल इलाके में छापेमारी
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया माध्यम से बताया गया है कि पीआईओ पाकिस्तान एजेंट के दो मददगार को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा थाना कांड संख्या के अनुसंधान में विजयवाड़ा पुलिस को प्राप्त पहलुओं पर इंडो नेपाल रक्सौल इलाके में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और दोनो व्यक्ति के मोबाइल से वाट्सअप का ओटीपी पीआईओ पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध कराया गया है जिस मोबाइल नम्बर पर पीआईओ पाकिस्तान एजेंट व्वाट्सएप बना संचालित भारत विरोधी जासूसी करता है।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार