प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दस हाथों वाली मायावती की तस्वीर वायरल

दस हाथों वाली मायावती की तस्वीर वाला पोस्टर वायरल, संविधान से किसान तक के प्रतीक शामिल

वाराणसी में मायावती का मां दुर्गा के स्वरूप वाला पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में दस हाथों के साथ संविधान, शिक्षा, न्याय, स्वास्थ्य और किसान समेत कई क्षेत्रों के प्रतीक दिखाए गए हैं।

दस हाथों वाली मायावती की तस्वीर वाला पोस्टर वायरल संविधान से किसान तक के प्रतीक शामिल

दस हाथों वाली मायावती की तस्वीर वायरल |

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। वाराणसी के जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास लगा बसपा सुप्रीमो मायावती का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाया गया है। इसमें लोगों से बहुजन समाज पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाकर मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई है।

संविधान से लेकर किसान और न्याय के प्रतीक शामिल

यह पोस्टर बसपा कार्यकर्ता आशुतोष पाठक की ओर से लगाए जाने की बात सामने आई है। पोस्टर में मायावती को दस हाथों के साथ दर्शाया गया है। इनमें अलग-अलग हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग से जुड़े प्रतीक दिखाए गए हैं। संविधान की किताब के माध्यम से सम्मान और न्याय का संदेश दिया गया है, जबकि मीडिया को सच की आवाज के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
पोस्टर के ऊपरी हिस्से में लिखा है, 'मां दुर्गा स्वरूप मैया मायावती जी।' वहीं, नीचे के हिस्से में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताते हुए उत्तर प्रदेश को साफ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश दिया गया है। 

विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा मामला

एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान सामने आए इस पोस्टर को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टर के जरिए बसपा समर्थकों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने और मायावती को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगे इस पोस्टर को देखने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है। मायावती को देवी दुर्गा के स्वरूप में प्रस्तुत किए जाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। हालांकि, पोस्टर को लेकर किसी राजनीतिक विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, यह पोस्टर वाराणसी में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें- मोतिहारी के आदित्य कुमार का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन, बंजरिया में खुशी की लहर
 

Related to this topic: