प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नई तिथि की घोषणा न होने से अधर में छात्रः गांधी

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अब जांच का ध्यान पूरे पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इस रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की पहचान करने पर केंद्रित है।

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्ता में मुख्य आरोपी |

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र पुलिस शनिवार को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई। आरोपी, की पहचान बिजेंद्र कुमार बालेश्वर शाह और उसके साथी इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​पीकू के रूप में हुई है। दोनों को भिवंडी स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-2 कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र कुमार गिरफ्तारी से पहले लगभग एक महीने से फरार था। इस तरह गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई है। पुलिस ने बताया कि अब जांच का ध्यान पूरे पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इस रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की पहचान करने पर केंद्रित है।

नई तिथि की घोषणा न होने से अधर में लटके हैं छात्रः राहुल गांधी

इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं होने से लगभग छह लाख उम्मीदवार अधर में लटके हुए हैं। विपक्ष के उन्होंने  एक पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र टेट परीक्षा का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द। छह लाख उम्मीदवार अधर में लटके हुए हैं। दो सप्ताह बीत गए, नई तिथि का कोई पता नहीं। लीक करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, व्यवस्था बेदाग बनी हुई है, और इसका खामियाजा ईमानदारी से मेहनत करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।" राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र और उम्मीदवार परेशान हैं। 
भिवंडी में पुलिस जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने राज्य भर में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित कर दिया था। परिषद के अनुसार, यह परीक्षा महाराष्ट्र के 1,028 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। (एएनआई)

Related to this topic: