प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधान परिषद चुनाव के नए प्रत्याशियों का ऐलान

आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बड़े चेहरे समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज लखनऊ में विभिन्न शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के दिग्गजों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बड़े चेहरे समाजवादी पार्टी में शामिल

Agra and Gorakhpur-Faizabad Teachers' constituencies have joined the Samajwadi Party |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आगरा शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ0 आकाश अग्रवाल और गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी रहे डॉ0 संजयन त्रिपाठी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

दोनों नेताओं तथा उनके साथ आए समर्थकों का स्वागत

अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं तथा उनके साथ आए समर्थकों का भी स्वागत किया। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद अखिलेश यादव ने डा. आकाश अग्रवाल को प्रकाश चंद्र गुप्ता की जगह आगरा शिक्षक क्षेत्र से और डॉ. संजयन त्रिपाठी को कमलेश यादव की जगह गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।

सभी कार्यकर्ता नेता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ें

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व में घोषित दोनों  प्रत्याशियों प्रकाश चंद्र गुप्ता और कमलेश यादव की सहमति से आज शामिल होने वाले नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ेंगे। डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ समाजवादी पार्टी के शिक्षक, स्नातक क्षेत्र के घोषित सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने त्याग किया है, उनका हमेशा सम्मान होगा और जब समय आएगा तो उनको सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः एशियाई खेलों में नीरज चौहान ने जीता कांस्य पदक: भारत के पदकों की संख्या हुई 80

Related to this topic: