प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

श्रीराम मंदिर चढ़ावे से ₹220 करोड़ आय

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा से ट्रस्ट को 220 करोड़ की आय हुई

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को दिए गए दान से करीब 220 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। ट्रस्ट की आय में रामलला की हुंडी (दान पात्र) सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरी है।

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा से ट्रस्ट को 220 करोड़ की आय हुई

Uttar Pradesh News |

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को दिए गए दान से करीब 220 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। ट्रस्ट की आय में रामलला की हुंडी (दान पात्र) सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरी है।

वित्त वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट जारी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को दिए गए दान से करीब 220 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसमें रामलला की हुंडी (दान पात्र) से प्राप्त दान का हिस्सा सबसे अधिक है।

हुंडी में सबसे ज्यादा चढ़ावा

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, एक अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के आंकड़ों की रिपोर्ट 21 मार्च को हुई ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रामलला की हुंडी में सबसे अधिक 54.79 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाता है।

ऑनलाइन और काउंटर से भी मिला दान

इसके अलावा दान काउंटर से 18.88 करोड़ रुपये, ऑनलाइन माध्यम से 8.33 करोड़ रुपये का योगदान मिला। विदेशी दान के तहत मात्र 78 लाख रुपये ही प्राप्त हुए, जो इस वर्ष सबसे कम रहा।

ब्याज से भी हुई बड़ी आय

ट्रस्ट को बैंक में जमा राशि पर करीब 138 करोड़ रुपये का ब्याज भी प्राप्त हुआ, जिससे कुल आय बढ़कर 220.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

नव संवत्सर पर जारी हुआ कैलेंडर

ट्रस्ट की ओर से नव संवत्सर के अवसर पर वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में वर्ष भर की प्रमुख तिथियों और त्योहारों का जिक्र किया गया है।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने किया विमोचन

मणिरामदास की छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने कैलेंडर का विमोचन किया। महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पहली बार कैलेंडर जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: ट्रम्प बयान से कच्चा तेल 10% गिरा

https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-remarks-push-crude-oil-down-10/151276

Related to this topic: