प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा

रीवा में अचानक ब्रेक लगाने से डंपर के नीचे घुसी बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

रीवा के बनकुइया में अचानक ब्रेक लगाने वाले डंपर से बाइक टकराने पर युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक फरार है।

रीवा में अचानक ब्रेक लगाने से डंपर के नीचे घुसी बाइक इलाज के दौरान युवक की मौत

Rewa Road Accident: Biker Dies After Crashing Into Dumper |

रीवा (मध्य प्रदेश)। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकुइया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर चालक द्वारा बिना संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से आ रहा बाइक सवार सीधे डंपर के नीचे जा घुसा। हादसे में बाइक सवार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

ससुराल से गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पुथरिया निवासी उंद्रेश साकेत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उंद्रेश रीवा में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपनी ससुराल दादर से बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर रीवा लौट रहा था।

अचानक लगे ब्रेक, संभल नहीं पाया बाइक सवार

जैसे ही उंद्रेश बनकुइया रोड स्थित शराब दुकान के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा चेतावनी के अचानक ब्रेक लगा दिए। डंपर अचानक रुकने से उंद्रेश अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी चालक की तलाश, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उंद्रेश को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुनील साकेत ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले डंपर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, मृतक के गरीब परिवार को अंतिम संस्कार और जीविकोपार्जन के लिए उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डंपर व आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:   बैंक ऋण वृद्धि 8 तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर, जमा की धीमी रफ्तार से बढ़ा वित्तपोषण अंतर

Related to this topic: