इंदौर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा क्षेत्र में रीवा से सूरत जा रही एक यात्री बस में अचानक...
इंदौर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा क्षेत्र में रीवा से सूरत जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचा ली।
डीजल लीकज से फैली आग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में डीजल लीकेज की समस्या थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। आग इतनी भीषण थी कि इसमें यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
दमकल विभाग मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुँचा। यातायात को डायवर्ट किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उधर, देवास में चलती कार बनी आग का गोला
देवास जिले के कुसमानिया-विक्रमपुर मार्ग पर नांदन के जंगल क्षेत्र में एक चलती हुई कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देर रात का समय होने के कारण यह इलाका काफी सुनसान था। चलते-चलते कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में वह पूरी तरह से आग का गोला बन गई।
समय पर निकले सभी सवार-कार में सवार ड्राइवर सहित तीन लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था। एक राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-attacks-in-strait-of-hormuz-warns-of-trade-risks/180828