प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 242 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर के हसनपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 28 पेटियों में 242 लीटर विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो जब्त की। तस्कर फरार हो गया।

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई 242 लीटर विदेशी शराब बरामद

Samastipur Police Seize 242 Litres of Illegal Foreign Liquor |

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि (पेट्रोलिंग) के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूधपूरा और मंगलगढ़ के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।

​गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

बताया गया हैं कि हसनपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में रात्रि गशती पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंगलगढ़ गांव के रास्ते एक काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। उक्त गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की।

​28 पेटी में कुल 242 लीटर विदेशी शराब और स्कॉर्पियो जब्त 

पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। वहीं शराब लदे स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक और शराब तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। स्कॉर्पियो जिसका निबंधन संख्या: WB 20 H 9634 की तलाशी ली, तो उसमें से 28 पेटी (लगभग 242 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

वहीं इस संबंध में हसनपुर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया है कि पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर हसनपुर थाने ले आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं और शराब तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के कार्य में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें:   पीलीभीत की युवती के अपहरण का आरोप, मतांतरण और शोषण के मामले में तीन के खिलाफ FIR

Related to this topic: