MP News : भोपाल के मिसरोद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत 'पिपरिया रानी' के सेवनिया गांव से...
MP News : भोपाल के मिसरोद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत 'पिपरिया रानी' के सेवनिया गांव से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्थानीय सरपंच शकुंतला मीणा के परिवार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने और प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
आरोपी है कि इसमें सरपंच शकुंतला मीणा के पति सीताराम मीणा और उनके बेटे पवन मीणा शामिल हैं। साथ ही परिवार की संपत्ति तेजी बढ़ी है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नदी के बहाव को मोड़ने का आरोप
सन 2022 में सरपंच के पास कच्चा घर था और घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्राली रहती थी। अब 2026 में यह हवेली बन गया है। परिवार के पास अब 3 डंपर, 2 स्कॉर्पियों और एक थार है। जांच में यह भी सामने आया कि मछलू नदी में करीब 500 फीट लंबे हिस्से में 20 फीट तक खुदाई कर मिट्टी निकाली गई। इससे नदी का स्वरूप ही बदल गया। परिवार पर आरोप है कि उन्होंने नदी के प्राकृतिक बहाव को मोड़ दिया।
हजारों ट्रक मिट्टी अवैध रूप से बेचा
पिछले एक साल में क्षेत्र से हजारों ट्रक मिट्टी निकाली गई है। हालांकि इसे सड़क निर्माण के नाम पर निकाला गया था, लेकिन आरोप है कि इसका बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बेच दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, केवल 4 साल के भीतर यह परिवार एक कच्चे घर से निकलकर आलीशान हवेली और महंगी गाड़ियों का मालिक बन गया है। 2022 और 2026 की तस्वीरों में आए बदलाव को इस अवैध कारोबार की कमाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
निजी संपत्ति बनाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का उदाहरण
यह मामला सरकारी पद का दुरुपयोग करके निजी संपत्ति बनाने और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का एक गंभीर उदाहरण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। सेवनिया गांव में सरपंच शकुंतला मीणा के परिवार की संपत्ति बढ़ने के पीछे मिट्टी के काम का एक सिस्टम सामने आया है। नदी, तालाब, और सड़क तीनों के साथ कमाई की गई। पंचायत में अमृत सरोवर को गहरीकरण का काम हुआ और मजबूत हुई सरपंच। परिवार पर मिट्टी से तीन तरह के फायदे लेने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831