Patiala : एक स्कूल बस आज सुबह करीब 7 बजे नभा के नजदीक हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी. हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए.
Patiala : एक स्कूल बस आज सुबह करीब 7 बजे नभा के नजदीक हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी. हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. लोगों के अनुसार, हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ. उनका कहना है कि जिस रास्ते से बस को ले जाया जा रहा था, वह ठीक नहीं था, जिसके चलते बस असंतुलित होकर एक तरफ लुढ़क गई.
हादसा भले ही गंभीर था, लेकिन किसी के जान - मान का नुकसान नहीं हुआ है. बस में मौजूद एक बहादुर छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए बस का शीशा तोड़ा और वहां खड़े लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला. एक छात्र ने बताया कि जिस पुलिया के पास से बस निकली, वहां मिट्टी नहीं डाली गई थी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई.
स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताई कि स्कूल प्रशासन को कई बार फोन करने के बावजूद डेढ़ घंटे तक न तो स्कूल की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी आया. स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने इस हादसे की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट - सुखमीत सिंह, संवाददाता
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-government-told-in-which-jail-mehul-chowksi-will-stay-after-surrender/46149