प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एसडीएम की कार्रवाई, दो बीघा भूमि कब्जामुक्त

एसडीएम के सख्त तेवर, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; दो बीघा ऊसर भूमि कराई कब्जामुक्त

अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन का रुख लगातार सख्त होता नजर आ रहा है।

 एसडीएम के सख्त तेवर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर दो बीघा ऊसर भूमि कराई कब्जामुक्त

Two Bigha Land Freed From Encroachment |

जसवंतनगर {उत्तर प्रदेश}। अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन का रुख लगातार सख्त होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत और तहसीलदार अभिजीत गौरव कार्रवाई कर रहे हैं। ग्राम धरवार निवासी पान सिंह पुत्र ईश्वर दयाल और ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के भू-अभिलेख में दर्ज गाटा संख्या 451/3 की ऊसर भूमि पर गांव के ही एक दबंग ने कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है।

एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने नायब तहसीलदार नेहा सचान को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीते दिवस नायब तहसीलदार नेहा सचान राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। भू-अभिलेख का सत्यापन करने के बाद टीम ने लगभग दो बीघा अतिक्रमित सरकारी ऊसर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया।

आईजीआरएस शिकायत पर भी हुई कार्रवाई

इसी क्रम में आईजीआरएस पोर्टल पर ग्राम भारद्धाजपुर निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कब्जामुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर यदि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव, लेखपाल मुनेश यादव, शमशेर बहादुर सिंह तथा जौनई चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़े: NPS में बड़ा बदलाव: केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प

Related to this topic: