प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ड्रॉप आउट में आयेगी कमी

9वीं–11वीं में फेल होने वालों का नहीं बिगड़ेगा साल, पूरक परीक्षा खत्म

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से बड़ा बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होगा।

9वीं–11वीं में फेल होने वालों का नहीं बिगड़ेगा साल पूरक परीक्षा खत्म

Second Chance for Class 9 and 11 Students, Supplementary Exams Scrapped |

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से बड़ा बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होगा और पारंपरिक पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

विद्यार्थियों को मिलेगा दोबारा अवसर

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य यह है कि यदि कोई छात्र-छात्रा एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे उसी शैक्षणिक सत्र में दोबारा अवसर मिल सके।

समाप्त कर दी गई पूरक परीक्षा

पूरक परीक्षा समाप्त कर दी गई है। फेल विद्यार्थियों को सीधे दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होगा। बताया गया है कि 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। पहली परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विद्यार्थियों को यह लाभ

इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो एक-दो विषयों में असफल हो जाते हैं। अब उन्हें अगले सत्र तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे उसी वर्ष अगली कक्षा में प्रवेश के लिए पात्र हो सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और छात्रों को मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/victims-brother-attacked-accused-of-intimidation-on-flight/143892

पीड़िता के भाई पर हमला, फ्लाइट में धमकाने का आरोप

Related to this topic: