सीहोर जिले के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
सीहोर (मध्य प्रदेश)। सीहोर जिले के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। सीहोर के 30 से अधिक कराटे खिलाड़ी नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (International Karate Championship) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा
ये सभी प्रतिभावान खिलाड़ी सीहोर के इंदौर नाका स्थित बजरंग कॉलोनी के 'मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन' से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले इन खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें इन्होंने अपनी तकनीकों को और मजबूत किया। सीहोर से 30 से भी अधिक कराटे खिलाड़ी चैंपियनशिप में शामिल होने जा रहे हैं। यह पूरी टीम 30 मई को नेपाल के लिए रवाना होगी। मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन, बजरंग कॉलोनी, इंदौर नाका, सीहोर से है।
देश का नाम रौशन करेंगे सीहोर के बच्चे
सीहोर के ये बच्चे न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, एसोसिएशन और पूरे सीहोर जिले में काफी उत्साह का माहौल है। कोच और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ी नेपाल में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: पैसे के विवाद में पत्नी और नाबालिग बेटे ने की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने पुल पर फेंकी लाश