प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा फायरिंग मामले...

ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा फायरिंग मामले का सनसनीखेज खुलासा

ग्वालियर। पुलिस ने नेशनल हाईवे-719 पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की गुत्थी को...

ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा फायरिंग मामले का सनसनीखेज खुलासा

ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा फायरिंग मामले का सनसनीखेज खुलासा |

ग्वालियर। पुलिस ने नेशनल हाईवे-719 पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की गुत्थी को महज 48 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। ​पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मुखबिरों की मदद से ग्वालियर के एक होटल से दो आरोपियों को दबोचा है।

इमसें ​अश्वनी भदौरिया (22) निवासी भिंड गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी है। दूसरा आरोपी ​निखिल चौहान (19) निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश निवासी है, जिसने बुलेट चलाई थी। दोनों आरोपी वर्तमान में छात्र हैं और ग्वालियर के बड़ागांव क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

यह है वारदात

​23 फरवरी 2024 (सोमवार) की शाम को बुलेट पर सवार होकर आए इन दोनों बदमाशों ने टोल प्लाजा के बूथ नंबर 7 पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। भागने से पहले उन्होंने वहां एक चिट्ठी (पर्चा) फेंकी, जिसमें लिखा था, ​"ग्वालियर-भिंड हाईवे को जल्द बनवाओ, खराब सड़क की वजह से लोग मर रहे हैं। या तो हाईवे बनाओ या टोल हटाओ।" चिट्ठी के कारण शुरुआत में ऐसा लगा कि यह किसी आक्रोशित नागरिक या सामाजिक कार्यकर्ता का काम है, जो सड़क की बदहाली से परेशान है।

असल में पुराने विवाद का बदला लेना था

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि 'हाईवे बनाने' वाली बात महज एक दिखावा थी ताकि पुलिस का ध्यान भटक जाए और उन्हें जनता की सहानुभूति मिले। आरोपी अश्वनी भदौरिया का करीब एक साल पहले टोल कर्मियों के साथ विवाद हुआ था। उस समय हुई कहासुनी और अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, तब मिला सुराग

​ग्वालियर पुलिस (महाराजपुरा थाना) ने इस केस को सुलझाने के लिए टोल प्लाजा से लेकर शहर के अलग-अलग रास्तों तक के 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Section 307) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: