प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अशोकनगर में किसान के साथ सनसनीखेज लूट..

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में किसान के साथ सनसनीखेज लूट

MP News : अशोकनगर। जिले में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हो गये हैं। नया मामला अशोकनगर क्षेत्र का है।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में किसान के साथ सनसनीखेज लूट

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में किसान के साथ सनसनीखेज लूट |

MP News : अशोकनगर। जिले में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हो गये हैं। नया मामला अशोकनगर क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक किसान के साथ बेहद क्रूर तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। उधारी चुकाने के लिए जा रहे किसान को बदमाशों ने रास्ते में रोककर उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और 25 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, किसान अकेले ही बड़ी रकम लेकर जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने सुनसान स्थान पर उसे घेर लिया। किसान को संभलने का मौका दिए बिना उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह दर्द और जलन के कारण जमीन पर गिर पड़ा। इसी अफरा-तफरी के बीच आरोपी रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गये।

घटना के बाद किसान मदद के लिए लगातार चीखता रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे अनदेखा कर दिया। किसी ने न तो बदमाशों को रोकने की कोशिश की और न ही घायल किसान की तत्काल सहायता की। काफी देर बाद एक परिचित व्यक्ति वहां से गुजरा, जिसने किसान की हालत देखकर उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायल किसान से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। साथ ही संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट की योजना पहले से बनाई गई प्रतीत होती है, क्योंकि बदमाशों को किसान के पास बड़ी रकम होने की जानकारी थी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और किसानों में भय व्याप्त है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/russia-offers-s350vityaz-to-india/103148
 

Related to this topic: