प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

50-60 परिवार पानी के लिए परेशान

शिवपुरी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, 1 किमी दूर से ला रहे पानी

करैरा तहसील के आलमपुर मट पपरोड़ गांव में करीब 50 से 60 परिवार पेयजल संकट से परेशान हैं और ग्रामीणों को रोजाना करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

शिवपुरी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण 1 किमी दूर से ला रहे पानी

Shivpuri Villagers Struggle for Drinking Water, Forced to Walk 1 Km |

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। करैरा तहसील के ग्राम आलमपुर मट पपरोड़ में पेयजल संकट से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव के करीब 50 से 60 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों के लिए करीब 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गर्मी हो या बारिश, गांव में पेयजल की समस्या

ग्रामीणों के मुताबिक गर्मी हो या बारिश, गांव में पेयजल की समस्या बनी रहती है। पानी के लिए महिलाओं और बच्चों को भी दूर तक जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार

पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अब प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव में नल-जल योजना के तहत पेयजल की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

 जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित पानी की आपूर्ति शुरू हो जाए तो उन्हें रोजाना करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाने की समस्या से राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि गांव के परिवारों को मूलभूत सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। 

यह भी पढ़ेंः सारंगपुर के पास भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे और बहू की मौत

Related to this topic: