प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बारिश में बिजली के खंभों से रहें सावधान!

बारिश में बिजली के खंभों से रहें सावधान! हो सकता है बड़ा हादसा

कोरबा शहर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के सामने लगे विद्युत खंभे में अचानक भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया. लोगों ने बताया यहां बारिश होने के बाद ही शॉर्ट सर्किट की शिकायतें सामने आ रही हैं.

बारिश में बिजली के खंभों से रहें सावधान हो सकता है बड़ा हादसा

Fire News |

कोरबा: मध्यप्रदेश के कोरबा शहर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निहारिका स्थित बिलासा ब्लड बैंक के पास एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के सामने लगे विद्युत खंभे में अचानक भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट-सर्किट इतना जोरदार था कि खंभे ने आग पकड़ ली और लगभग 10 से 15 मिनट तक वहां आतिशबाजी जैसा नजारा देखने को मिला, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

खंभे से अचानक निकलने लगीं चिंगारियां 

​स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक खंभे से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसने आग का रूप ले लिया। किसी बड़ी जनहानि या दुकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए व्यापारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

आसपास में हो गया भयावह अंधेरा

​सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने जल रहे विद्युत खंभे पर पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ​खंभे में आग लगने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे आसपास का पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।

करंट लगने की शिकायतें आ रहीं सामने

​घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी और तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। प्रभावित इलाके में बिजली व्यवस्था को दोबारा बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर सुधार कार्य किया जा रहा है। ​स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने पर विद्युत खंभों में शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी जर्जर तारों और खंभों का मेंटेनेंस जल्द से जल्द किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। 

ये भी पढ़ें- आदिवासी किसानों ने कृषि विकास विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रास्ता किया जाम
 

Related to this topic: