प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को कारण..

इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी

MP News : इंदौर। नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सोसोदिया को कारण बताओ नोटिस मिला है।

इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी

इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी |

MP News : इंदौर। नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सोसोदिया को कारण बताओ नोटिस मिला है। एडिशनल कमिश्नर सिसोदिया को इंदौर से हटा दिया गया है। इसके साथ इंचार्ज अधीक्षण इजीनियर बबलू शर्मा से जल वितरण कार्य का विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। साथ ही ननि के सभी खाली पद को भरने के निर्देश दिये गये हैं। 

उधर, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज की प्रयोगशाला की रिपोर्ट में पेय जल में सीवेज के मिलने की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ कलेक्टर ने कहा कि पानी की कल्चर रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में अभी भी 16 बच्चे समेत 201 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 6 जनवरी को होगी। 

उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डवल इंजन, उसका लापररवाह प्रशासन औऱ संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-high-court-big-decision-rent-dispute/103344

Related to this topic: