प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीन विवाद में चली गोली

सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में चली गोली, 40 वर्षीय युवक की मौत

सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर खुर्द में जमीन विवाद को लेकर गोली चलने से 40 वर्षीय रामशंकर रस्तोगी की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन घायल हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में चली गोली 40 वर्षीय युवक की मौत

Siddharthnagar: Man Killed in Land Dispute Shooting, Sister Injured |

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर खुर्द में आज सुबह लगभग 9 बजे जमीन की विवाद को लेकर गोली चली जिसमें 40 वर्षीय राम शंकर रस्तोगी की अस्पताल ले जाने के बाद मृत्यु हो गई और वही उसकी बहन घायल है जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

गोली चलने से गांव में दहशत, चार हिरासत में

आज सुबह गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगो में दहशत का माहौल हो गया वही लोगों ने पुलिस को सूचना दिया जिससे मौके पे भारी पुलिस बल तैनात हो गई। वही पुलिस ने गोली मारने वाले परिवार के चार लोगों को अपने हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक,सदर सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। 

जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

वही मृतक के भाई ने बताया कि घर के बगल में जो जमीन है उस पर स्टे था जिसको और मेरे बड़े भाई के नाम रजिस्ट्री थी फर्जी बैनामा कराकर जमीन पर कब्जा कर रहे थे और आज सीसी सड़क का निर्माण हो रहा था जिसका ढाल जमीन की तरफ बनवा रहे थे मेरे भाई ने रोका और दोनों में गालीगलौच होना लगा तो मेरे भाई को घर में ले जाकर गोली मार दी। वही मृतक के भाई ने बताया यह विवाद कई वर्षों से चल रहा था कई बार बंदूक निकले थे मारने के लिए स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था लेकिन कुछ सुनवाई नहीं हुई और आज यह घटना घट गई। 

सीसी रोड निर्माण को लेकर हुआ विवाद

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक रमाशंकर रस्तोगी और अकुल दुबे के मकान के बीच में आज सीसी रोड का निर्माण चल रहा था और नाली पे स्लैप पड़ रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो गया और इसमें जो अकुल दुबे की जो पक्ष है चार पांच लोग हैं बहने हैं महिलाएं हैं राम शंकर रस्तोगी जो है अकुल दुबे के घर के तरफ आए थे वहां पर विवाद हुआ तो उसमें दूसरा पक्ष जिसके पास अपनी लाइसेंसी असलहा था राइफल था जिसके द्वारा रामशंकर को मौके पर गोली मार दी। जो घायल थे उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 

फोरेंसिक जांच जारी, संदिग्ध हिरासत में

मौके पर फारेंसिक की टीम आई हुई है वैज्ञानिक साक्ष संकृत किया जा रहा है और कुछ संदिग्ध है जिनको हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है और अभी तक कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है जैसे प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया जाएगा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 

यह भी पढ़ें:   बाराबंकी में रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, 20 मिनट रुकी एक्सप्रेस

Related to this topic: