प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली: जमीनी विवाद में दामाद की हत्या

रायबरेली में जमीनी विवाद में दामाद की हत्या, सास-ससुर समेत कई लोगों पर आरोप

जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।

रायबरेली में जमीनी विवाद में दामाद की हत्या सास-ससुर समेत कई लोगों पर आरोप

Rae Bareli killing over land conflict |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दुर्गा सिंह मजरे कुंवरमऊ निवासी 34 वर्षीय वीरेंद्र सिंह का अपनी ससुराल पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच दो बार कहासुनी और मारपीट हुई, जिसमें वीरेंद्र घायल हो गए।

थाने में शिकायत के बाद लौट रहे थे घर

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद वीरेंद्र ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल गए और वहां से वापस घर लौट रहे थे।

रास्ते में हमला, चाकू मारकर हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में पहले से मौजूद आरोपियों ने वीरेंद्र को घेर लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सास-ससुर समेत कई लोगों पर आरोप

मृतक के परिजनों ने ससुर, सास और अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; दो किसानों की मौत

Related to this topic: