पन्ना। जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दहेज के लालच में एक युवक ने अपनी ही सास...
पन्ना। जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दहेज के लालच में एक युवक ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब उसकी माँगी गई माँगें पूरी नहीं हुईं। यह घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अहिरगवां के उड़की गांव की है।
शुक्रवार की रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच, आरोपी दामाद ने लकड़ी के क्रिकेट बैट से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतिका की पहचान रीता राय (58) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से बाइक और स्मार्टफोन की मांग कर रहा था। आरोपी ने अपनी सास को तब तक पीटा जब तक कि उनकी जान नहीं निकल गई।
गर्भवती पत्नी के साथ भी की अभद्रता
जब आरोपी अपनी सास पर जानलेवा हमला कर रहा था, तब उसकी गर्भवती पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हैवानियत पर उतारू आरोपी ने अपनी गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसे जोर से धक्का देकर गिरा दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घरेलू हिंसा या दहेज उत्पीड़न के मामलों में तुरंत कानूनी सहायता लेना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-census-preparations-complete-525-lakh-staff-deployed/182119