Sudhanshu Trivedi : सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को कहा कि तेजस्वी यादव अब वो सारी बातें करना शुरू कर दिए हैं, जो न सिर्फ उनके दावों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं..
सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा - 'बिहार बुद्ध का प्रदेश है, इसे..' |
Sudhanshu Trivedi : सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को कहा कि तेजस्वी यादव अब वो सारी बातें करना शुरू कर दिए हैं, जो न सिर्फ उनके दावों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि ऐसा लगता है कि वो चुनावी प्रक्रिया का माखौल उड़ाती हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे. बिहार की आबादी इस समय 13.5 करोड़ है. औसतन हर परिवार में 4.2 व्यक्ति होते हैं. ऐसे में बिहार में परिवारों की कुल संख्या तीन करोड़ कुछ लाख होती है.
उन्होंने कहा कि अभी 23 लाख लोगों के पास बिहार में सरकारी नौकरी है. उन्हें हटा दें तो भी 2 करोड़ 90 लाख के आसपास परिवार होंगे. अगर 30 हजार से लेकर 70 हजार तक के वेतन पर लोगों को नौकरी देते हैं तो 10 लाख रुपये सालाना खर्च आएगा. अगर इसे दो करोड़ से गुना कर दें तो 29 लाख करोड़ रुपये होते हैं और बिहार का बजट तीन लाख 17 हजार करोड़ रुपये है.
'जनता उनका मनोभाव नहीं समझ पाई थी'
उन्होंने कहा कि तेजस्वी के 10 लाख नौकरियों की घोषणा पर जनता उनका मनोभाव नहीं समझ पाई थी. अब समझ गई है. उनका मनोभाव था कि 10 लाख में नौकरी देंगे. शब्द छुपा ले गए थे. 20 लाख में नौकरी देंगे और अगर नहीं होगा. 10, 20 लाख तो जमीन ले लेंगे. हर घर में नौकरी देंगे. इसका अर्थ हो गया, जिस घर में सरकारी नौकरी लेनी होगी, जमीन तो पहले ही ले लिए हैं, अब घर भी बेच देना पड़ेगा. मतलब सरकारी नौकरी के बदले में घर ले लेंगे. अब तक तो जमीन ली थी.
'राजनीतिक दृष्टि से बहुत जागरूक लोगों की धरती'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तेजस्वी जी बिहार की जनता के साथ मजाक करना बंद कीजिए. आपका गठबंधन और उसकी सियासत अपने आप में मजाक बन चुकी है. बिहार बहुत प्रबुद्ध, राजनीतिक दृष्टि से बहुत जागरूक लोगों की धरती है. ये बुद्ध का प्रदेश है, इसे बुद्धु बनाने का प्रयास नहीं कीजिए. आप क्रूर मजाक कर रहे हैं. जो चीज न आपके मन में है, न कर्म में है, उसे वचन में देकर धोखा देने का प्रयास नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/here-is-the-list-of-34-ips-officers-transferred-in-rajasthan/95009