बिजनौर के मंडावली क्षेत्र में कोटद्वार रोड स्थित गोल चक्कर पर तार से भरा टैंकर पलटने से हाथरस निवासी करीब 30 वर्षीय रवि उर्फ रविंद्र पुनिया की मौत हो गई।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के कोटद्वार रोड स्थित गोल चक्कर पर गोल तार से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में सवार रवि उर्फ रविंद्र पुनिया की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। वह जनपद हाथरस के मुरसान स्थित संतोसी माता वाली गली का निवासी था।
गोल चक्कर पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
बताया जा रहा है कि टैंकर गोल चक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है।
मृतक के पीछे छूटे दो बेटे और एक बेटी
परिजनों के अनुसार मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। कम उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा में ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन गंभीर घायल