प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP में MSP पर गेहूं खरीद की तारीख फिर बढ़ी...

MP में MSP पर गेहूं खरीद की तारीख फिर बढ़ी, अब 10 अप्रैल से शुरू होगी

इंदौर। ​मध्य प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीखों में...

mp में msp पर गेहूं खरीद की तारीख फिर बढ़ी अब 10 अप्रैल से शुरू होगी

MP में MSP पर गेहूं खरीद की तारीख फिर बढ़ी, अब 10 अप्रैल से शुरू होगी |

इंदौर। ​मध्य प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। ​संशोधित तारीख के मुताबिक इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में अब गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। शेष संभाग जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभागों में खरीदी की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

​19 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण

बताया गया है कि बारदाना (जूट की बोरियां) और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राज्य में लगभग 19 लाख से अधिक किसानों ने MSP पर अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

मप्र सरकार अतिरिक्त बोनस दे रही

सरकार द्वारा इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2,425 निर्धारित किया गया है, जिस पर मध्य प्रदेश सरकार अतिरिक्त बोनस (लगभग ₹125 से ₹200 तक, स्थिति अनुसार) भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/kidnapping-in-gwalior-in-a-filmy-style-criminals-fled-after-seeing/153250

Related to this topic: