प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

महाकाल के दरबार में श्रद्धा और भक्ति की शक्ति..

महाकाल के दरबार में श्रद्धा और भक्ति की शक्ति में बढ़ोतरी

MP News : महाकालेश्वर मंदिर में बीते एक वर्ष के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

महाकाल के दरबार में श्रद्धा और भक्ति की शक्ति में बढ़ोतरी

महाकाल के दरबार में श्रद्धा और भक्ति की शक्ति में बढ़ोतरी |

MP News : महाकालेश्वर मंदिर में बीते एक वर्ष के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंदिर प्रशासन ने बताया,इस अवधि में भगवान महाकाल को 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण भेंट किए गए हैं। इसके साथ नकद और अन्य माध्यमों से प्राप्त दान की राशि एक अरब रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।

महाकाल लोक के विकास और शुभारंभ के बाद मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इसका असर दान और भेंट पर भी देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु न केवल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, बल्कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी, रत्नजड़ित आभूषण, वस्त्र और नकद दान भी अर्पित कर रहे हैं।

मंदिर समिति ने बताया, पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में श्रद्धालु विशेष अवसरों, पर्वों और सावन जैसे पवित्र महीनों में भगवान महाकाल को आभूषण अर्पित कर रहे हैं। इनमें हार, मुकुट, कड़े, अंगूठियां और चांदी के छत्र जैसे कीमती उपहार शामिल हैं।दान में प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा प्रबंधों और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए दान का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

धार्मिक विशेषज्ञों का मानना है कि महाकाल लोक के निर्माण से उज्जैन की आध्यात्मिक पहचान और भी मजबूत हुई है। इससे श्रद्धालुओं का जुड़ाव बढ़ा है और आस्था अब केवल दर्शन तक सीमित न रहकर सेवा और दान के रूप में भी सामने आ रही है।महाकालेश्वर मंदिर में दान और भेंट में आई यह वृद्धि न केवल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती है, बल्कि उज्जैन को एक प्रमुख वैश्विक धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681
 

Related to this topic: