प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

इंदौर में इस बार जलेगी ‘पुत्र-हंता होलिका’...

इंदौर में इस बार जलेगी ‘पुत्र-हंता होलिका’

इंदौर। शहर में इस बार होली पर एक अलग और सामाजिक संदेश देने वाली पहल की जा रही है। मेंस राइट्स के लिए...

इंदौर में इस बार जलेगी ‘पुत्र-हंता होलिका’

इंदौर में इस बार जलेगी ‘पुत्र-हंता होलिका’ |

इंदौर। शहर में इस बार होली पर एक अलग और सामाजिक संदेश देने वाली पहल की जा रही है। मेंस राइट्स के लिए कार्यरत संस्था ‘पौरुष’ 2 मार्च की शाम 4 बजे महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड के सामने ‘पुत्र-हंता होलिका’ का दहन करेगी। आयोजन के जरिए उन मामलों को सामने लाने की कोशिश की जाएगी, जिनमें मां द्वारा अपने ही बच्चों के साथ क्रूरता या हत्या की घटनाएं सामने आई हैं।

अपने बच्चों के साथ निर्ममता बरतने के आरोप

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस प्रतीकात्मक ‘पुत्र-हंता होलिका’ पर सूचना सेठ सहित 10 अन्य ऐसी महिलाओं के चेहरे लगाए जाएंगे, जिन पर अपने बच्चों के साथ निर्ममता बरतने के आरोप रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती पारिवारिक हिंसा और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

समाज में अन्याय और क्रूरता के खिलाफ संदेश

आयोजकों ने बताया कि होलिका दहन का यह रूप पौराणिक कथा से प्रेरित है। जैसे असुर राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका का अंत अहंकार और अत्याचार के प्रतीक के रूप में हुआ था, उसी तरह यह आयोजन भी समाज में अन्याय और क्रूरता के खिलाफ एक संदेश देगा।

बच्चों के खिलाफ अपराध ने समाज को झकझोरा

संस्था का कहना है कि हाल के वर्षों में बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में जरूरी है कि इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे और लोगों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: