प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 लोगों से ऐंठे 30 लाख रुपये

रांझी में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

रांझी थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन जालसाजों ने 10 बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाया।

रांझी में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी तीन जालसाज गिरफ्तार

Three Fraudsters Scam 10 Job Seekers of 30 Lakh in Ranjhi |

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन जालसाजों ने 10 बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाया। इन जालसाजों ने युवकों को विश्वास में लेकर उनसे कुल 30 लाख रुपये वसूल लिए और बदले में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) थमा दिए।

ऐसे खुला राज

जब पीड़ित युवक नियुक्ति पत्र लेकर ओएफके (OFK) जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तो वहां के अधिकारियों ने बताया कि ये पत्र पूरी तरह फर्जी हैं। ठगी का अहसास होने पर युवकों ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

पुसिस में की शिकायत

पुलिस शिकायत के अनुसार, सुदर्शन वार्ड निवासी प्रदीप कश्यप, बजरंग नगर निवासी युवराज पटेल और अजीत सोनी इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार हैं। मुख्य रूप से लखन झारिया, सुरेंद्र सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश मसराम, नारायण मरावी और अन्य युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परेशान होकर पीड़ितों ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (420) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए कभी भी पैसों का लेन-देन न करें। आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया ही एकमात्र वैध रास्ता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/husband-accused-in-50-lakh-gold-fraud-case/150232

सूदखोर ने हड़पे 50 लाख के जेवर, पीड़िता के पति पर लगा मिलीभगत का आरोप

Related to this topic: