प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुरैना में नशीले इंजेक्शनों का बड़ा कारोबार उजागर

मुरैना में नशीले इंजेक्शनों का बड़ा कारोबार उजागर, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

मुरैना में नशीले इंजेक्शनों का बड़ा कारोबार उजागर तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना में नशीले इंजेक्शनों का बड़ा कारोबार उजागर |

मुरैना: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों के एक बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 2856 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी के बाद पुलिस अब इनके खरीदने और बेचने के नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।

अवैध नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अवैध रूप से नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक गुप्ता (35) निवासी बालाजी पैलेस के पास कोतवाली, अनिल उर्फ बब्बू गुप्ता (51) निवासी फाटक बाहर बालाजी अपार्टमेंट और ईशान वर्मा (30) निवासी विक्रम नगर बाबू बाहर, हनुमान मंदिर के पास मुरैना के रूप में की है।

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के इंजेक्शन बरामद किए। इनमें टर्मांग कंपनी के 106 पैकेट में 1060 इंजेक्शन, पीटीआर्मिन कंपनी के 47 पैकेट में 470 इंजेक्शन, टर्मिंड कंपनी के 336 इंजेक्शन और मेफप्रो कंपनी के 330 और 560 इंजेक्शन शामिल हैं। इस तरह कुल 2856 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और मुरैना में किन लोगों को इनकी सप्लाई की जानी थी।

ये भी पढ़ें- बिजनौर में करंट लगने से यूपी पुलिस के जवान की मौत
 

Related to this topic: