कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि...
कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग के खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से ईआरओ और एईआरओ को ह्वाट्सएप पर निर्देश जारी करता है। विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन ने ईआरओ और एईआरओ को ह्वाट्सएप पर निर्देश जारी किया है।
प्रमाण स्वरूप अभिषेक बनर्जी ने सी गुरुगन की ओर से ह्वाट्सएप पर ईआरओ और एईआरओ को दिए गए निर्देश की नकल जारी पेश की है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी याद दिलाते हैं कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए विशेष पर्यवेक्षक ईआरओ .और एईआरओ को निर्देश नहीं दे सकते है। विशेष पर्यवेक्षक को ईआरओ और एईआरओ को एसआईआर के तहत कार्यों में सहयोग करना है जैसा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग यह पता कर रहा कि किस ईआईओ और एईआरओ ने विशेष पर्यवेक्षक से हुई बातचीत का लीक किया है। ईआरओ और एईआरओ को गीपनीयता के नियम का पालन करना है। चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया है कि विशेष पर्यवेक्षकर ने ईआरओ और एईआरओ को कोई निर्देश नहीं दिया है बल्कि ईआरओ और एईआरओ की तरफ से किसी जिज्ञासा का समाधान किया गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/waves-creators-corner-showcases-ai-driven-media-innovation/144381