प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरिद्वार जा रहा परिवार हादसे का शिकार

बिजनौर में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, दो दर्जन लोग घायल

बिजनौर में बच्चों का मुंडन कराने हरिद्वार जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए।

बिजनौर में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत दो दर्जन लोग घायल

Tractor-Trolley Driver Killed, Around 24 Injured in DCM Collision |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। ट्रैक्टर ट्राली मैं एक परिवार सवार होकर बच्चों का मुंडन कराने के लिए हरिद्वार जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। और लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए हादसा के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया है। 

रॉन्ग साइड में चलने से हुआ हादसा

दरअसल आपको बता दें एक परिवार ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बच्चों का मुंडन कराने के लिए घर से हरिद्वार के लिए निकला था कि इसी बीच रॉन्ग साइड की वजह से डीसीएम वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी| जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन के आसपास लोगों को मामूली चोटें आई है |जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरिद्वार जाते समय रास्ता भटककर रॉन्ग साइड पर पहुंचा परिवार

जनपद बिजनौर के नगीना के रहने वाले एक परिवार के दो दर्जन लोग अपने बच्चों का हरिद्वार मुंडन कराने के लिए निकले थे लेकिन रात के अंधेरे में हाईवे पर रास्ता भटकने रॉन्ग साइड पर चलने लगे जिसकी वजह से सामने से आ रही डीसीएम वाहन की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। 

हादसे में जीतू कुमार की मौत

अचनक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रेक्टर ट्राली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर जीतू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोगों को पुलिस ने दूसरे वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया है।हालांकि इस हादसे में दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है जो जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। और और अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:   नरसिंहपुर के शंकर वार्ड में दो महीने से आ रहा गंदा पानी, सीवर लाइन के काम पर उठे सवाल

Related to this topic: