प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूट्यूब से सीखा नशे का कारोबार

घाटे से तंग आकर व्यापारी बना ड्रग निर्माता, एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़

जिले में अवैध मादक पदार्थ निर्माण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गेहूं और आटे के कारोबार में घाटा होने के बाद एक व्यापारी ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी।

घाटे से तंग आकर व्यापारी बना ड्रग निर्माता एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Trader Turns Drug Manufacturer, MD Factory Busted |

अशोकनगर। जिले में अवैध मादक पदार्थ निर्माण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गेहूं और आटे के कारोबार में घाटा होने के बाद एक व्यापारी ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी। आरोपी ने ड्रग तैयार करने का तरीका यूट्यूब से सीखा और तैयार नशे की सप्लाई भाजपा के एक उपाध्यक्ष की कार से की जा रही थी।

डेढ़ महीने पहले शुरू किया था काम

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी प्रियांशु जैन ने करीब डेढ़ महीने पहले ही ड्रग बनाने का काम शुरू किया था। पूछताछ में उसने बताया कि कारोबार में नुकसान होने के बाद उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए इस अवैध धंधे का रास्ता अपनाया। ड्रग निर्माण के लिए कच्चा माल इंदौर से मंगाया जाता था, जबकि तैयार माल की सप्लाई आसपास के जिलों में की जा रही थी।

पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा

पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में एमडी ड्रग, केमिकल, उपकरण और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस कार से ड्रग की सप्लाई की जा रही थी, वह एक भाजपा उपाध्यक्ष के नाम पर रजिस्टर्ड है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन का इस्तेमाल उसकी जानकारी में किया जा रहा था या नहीं।

आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क के लोगों के बारे में हो रही पूछताछ

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार इंदौर और अन्य बड़े शहरों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/tarique-rahman-to-be-sworn-in-as-bangladesh-pm-on-feb-17/143710

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ, मोदी को न्योता

Related to this topic: