सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती ने बीच...
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती ने बीच रास्ते खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस आत्मघाती कदम से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और पानी डालकर आग बुझाई, जिससे युवती की जान बच गई।
ग्रामीणों ने डाला पानी
जानकारी के अनुसार, युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठते देख वहां मौजूद ग्रामीण तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग को शांत किया और तत्काल पुलिस को सूचित किया।
डायल 112 मौक पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस टीम 'डायल 112' की मदद से मौके पर पहुँची। गंभीर रूप से झुलसी युवती को तुरंत भैरूंदा सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो शुरू कर दिया है, लेकिन युवती की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुँचकर युवती के बयान दर्ज किए हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/if-the-police-take-any-action-know-what-avimukteshwarananda-said/145290