प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाराबंकी में दो बाइकों की टक्कर

बाराबंकी में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 5 युवक घायल; 3 की हालत गंभीर

बाराबंकी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 5 युवक घायल हो गए और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाराबंकी में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें 5 युवक घायल 3 की हालत गंभीर

Two Bikes Collide Head-On in Barabanki, 5 Youths Injured; 3 in Critical Condition |

बाराबंकी, (उत्तर प्रदेश)। जनपद के तहसील फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फतेहपुर-रसूलपनाह मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवक घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों के परिजनों को सूचना देकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया।

चारों युवक एक ही बाइक पर थे सवार

घायलों की पहचान रोहित (21) पुत्र जितेंद्र, सत्यम (21), राजन (18) पुत्र राधे और हिमांशु (16) पुत्र पप्पू, सभी निवासी रसूलपनाह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से फतेहपुर आए थे। काम समाप्त होने के बाद जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दोनों बाइकों के उड़ गए परखच्चे

दूसरी बाइक पर शादाब (22) पुत्र मुस्ताक निवासी इस्लाम नगर, फतेहपुर देहात थाना फतेहपुर सवार था। टक्कर इतनी तेज थी, कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी पांच युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. हिमांशु ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों को आईं हैं गंभीर चोटें

डॉक्टर ने बताया कि सत्यम के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि शादाब के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं हिमांशु के मुंह पर गहरी चोट होने के कारण तीनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। रोहित और राजन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः मथुरा में सोने-चांदी के दाम गिरे, जून में ₹15,560 तक सस्ता हुआ गोल्ड

Related to this topic: