प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

उदय भानु चिब ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

नेशनल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन्ना को कहा ‘जिन्नाजी’, उदय भानु चिब ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

MP News : इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा और राज्य सरकार पर..

नेशनल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन्ना को कहा ‘जिन्नाजी’ उदय भानु चिब ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उदय भानु चिब ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप |

MP News : इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा जैसी घटनाएं पहली बार नहीं हो रही हैं, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोग लगातार उदासीन बने हुए हैं।

चिब ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयानों को गैर-जिम्मेदार बताया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही उन्होंने महापौर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किए जाने की भी मांग की।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाते हुए उदय भानु चिब ने मोहम्मद अली जिन्ना का उल्लेख “जिन्नाजी” के रूप में किया और कहा कि देश की आज़ादी हमारे पूर्वजों के बलिदानों से संभव हुई। उन्होंने जनजीवन के प्रति लापरवाही और उपेक्षा को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की।

उदय भानु चिब का पूरा बयान

उदय भानु ने कहा,“अंग्रेजों ने आसानी से आज़ादी नहीं दी। हमारे पूर्वजों ने अपनी जान दी, यह उनका बलिदान था। कई नेता जेल गए—भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्नाजी। हजारों-लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर देश आज़ाद हुआ।”

स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ पर विवाद

मीडिया से बातचीत में चिब ने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और विवादास्पद रूप से मोहम्मद अली जिन्ना का उल्लेख करते हुए उन्हें “जिन्नाजी” कहा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने आज़ादी सहज रूप से नहीं दी और हजारों लोगों के बलिदान के बाद ही देश स्वतंत्र हुआ। इस संदर्भ के जरिए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों के जीवन के प्रति समान रूप से असंवेदनशील है।

भाजपा की लापरवाही से जुड़ी मौतों पर आरोप

भागीरथपुरा मामले पर टिप्पणी करते हुए चिब ने कहा,“इंदौर में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी भाजपा की लापरवाही के कारण बच्चों और आम नागरिकों की जान गई है। भाजपा नेताओं के बयान यह साफ करते हैं कि उन्हें जनजीवन की कोई चिंता नहीं है।”

मंत्री के इस्तीफे की मांग

विजयवर्गीय का जिक्र करते हुए चिब ने कहा,“ऐसे लोगों को सड़कों पर चलने की भी इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए, लेकिन भाजपा ने उन्हें मंत्री बना रखा है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने से लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि निष्क्रिय बने रहे, जिससे हालात बिगड़ते चले गए।

उदय भानु चिब का राजनीतिक परिचय

जम्मू के पलौरा निवासी उदय भानु चिब कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के पुत्र हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से की। वे जम्मू-कश्मीर NSUI के अध्यक्ष, फिर राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके बाद उन्होंने राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और बाद में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नेशनल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

चिब के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने इसे “अत्यंत निंदनीय” बताया। उन्होंने कहा,“यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है, जो जिन्ना को ‘जिन्ना जी’ कहता है। यह एक बार फिर कांग्रेस के पाकिस्तान-प्रेम को उजागर करता है।”

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/terrorist-masood-azhar-says-in-audio-we-have-thousands-of-suicide-bombers/104497
 

Related to this topic: