उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय आफत की वजह से राज्य के अलग-अलग जिलों में 55 लोगों की मौत हो गई।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय आफत की वजह से राज्य के अलग-अलग जिलों में 55 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 17 लोगों की जान गई, जबकि भदोही में 16 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा फतेहपुर में 9, बदायूं में 5 और प्रतापगढ़ में 4 लोगों की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
पशुहानि और मकानों को भी नुकसान
प्राकृतिक आपदा की वजह से 20 पशुओं की भी मौत हुई है। वहीं 16 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी के कारण सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति और आवागमन प्रभावित हुआ है।
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
24 घंटे में मुआवजे का निर्देश
मुख्यमंत्री ने मंडल और जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा गया है।
अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को नुकसान का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट शासन को सौंपने के लिए भी कहा गया है, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी, लेकिन 15 मई के बाद गर्मी फिर तेज हो जाएगी। आने वाले दिनों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है और पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़े: देश में सोना और चांदी हुआ
https://www.primenewsnetwork.in/india/gold-and-silver-prices-spike-as-india-hikes-import-duty-to-15/204413