प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शिक्षकों को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में लगाया

यूपी में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं एसआईआर के कारण टलीं

शिक्षकों की बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में ड्यूटी लगाये जाने के कारण परीक्षाएं टाली गयी हैं। राज्य में परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से प्रस्तावित हैं।

यूपी में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं एसआईआर के कारण टलीं

यूपी में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं एसआईआर के कारण टलीं

शिक्षकों की बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में लागाया

लखनऊ। 
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कारण परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं टाल दी गयी हैं। शिक्षकों की बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में ड्यूटी लगाये जाने के कारण परीक्षाएं टाली गयी हैं। राज्य में परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से प्रस्तावित हैं।

यूपी में एसआईआर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की  वार्षिक परीक्षाएं टाल दी गई हैं। परिषदीय की परीक्षाएं अब 10 दिसंबर प्रस्तावित की गई हैं। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके पहले चार दिसंबर से प्रस्तावित निपुण मूल्यांकन को भी इसकी वजह से टाल दिया है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया है कि पहले परीक्षाएं 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए गए थे किंतु इन दिनों एसआईआर का संवेदनशील काम चल रहा है। इस क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इसमें शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में लगाया गया है। इसे देखते हुए यह कार्य समय से पूरा कराने के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम को संशोधित किया जा रहा है। इसके अनुसार कक्षा एक से आठ तक की परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की परीक्षाएं 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ेंः

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: अफगानी नागरिक रहमानुल्लाह गिरफ्तार, दो गार्ड गंभीर रूप से घायल

https://www.primenewsnetwork.in/india/shooting-near-white-house/98949

Related to this topic: