प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मौसम बदलते ही बैतूल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज

मौसम बदलते ही बैतूल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, रोज 800-1000 लोग पहुंच रहे अस्पताल

बैतूल जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने लोगों से मास्क लगाने, साफ भोजन-पानी का सेवन करने और बिना सलाह दवा न लेने की अपील की है।

मौसम बदलते ही बैतूल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज रोज 800-1000 लोग पहुंच रहे अस्पताल

मौसम बदलते ही बैतूल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज |

बैतूल: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बैतूल जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना करीब 800 से 1000 मरीज इलाज और जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं।

सिविल सर्जन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भीड़ दिखाई दे रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि वायरल फीवर के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में फिलहाल कमी आई है। ज्यादातर मरीज डॉक्टर से जांच कराने के बाद दवाएं लेकर घर लौट रहे हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां रखना बेहद जरूरी है।

मास्क का इस्तेमाल करने की दी सलाह

डॉ. घोरे ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग ताजा और साफ भोजन का सेवन करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। उन्होंने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम में अचानक बदलाव होने पर ठंडे-गर्म वातावरण से बचने और तबीयत खराब होने पर लापरवाही नहीं करने की बात कही है।

बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं न लेने की अपील

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन भर्ती मरीजों में कमी आना राहत की बात है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से जांच कराएं और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं न लें। 

ये भी पढ़ें- सहारनपुर में जनगणना फेस-2 की तैयारी तेज, 132 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा प्रशिक्षण
 

Related to this topic: