प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंत्री विश्वास सारंग बोले - कांग्रेस सरकार के..

कांग्रेस सरकार के फर्जी ऋण माफी योजना से सिस्टम बिगड़ा, हमने ठीक किया :  मंत्री विश्वास सारंग

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की ऋण माफी योजना पर विपक्षी कांग्रेस और वर्तमान सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।

कांग्रेस सरकार के फर्जी ऋण माफी योजना से सिस्टम बिगड़ा हमने ठीक किया   मंत्री विश्वास सारंग

कांग्रेस सरकार के फर्जी ऋण माफी योजना से सिस्टम बिगड़ा, हमने ठीक किया :  मंत्री विश्वास सारंग |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की ऋण माफी योजना पर विपक्षी कांग्रेस और वर्तमान सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य की सहकारी समितियों और बैंकों की खराब वित्तीय स्थिति के लिए पूर्ववर्ती कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की किसान ऋण माफी योजना को जिम्मेदार ठहराया है।इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, मंत्री सरासर झूठ बोल रहे हैं। किसान भाइयों से माफी मांगे। 

खेल, युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने ‘फर्जी किसानों’ को ऋण माफी का लाभ दिया, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) और सहकारी बैंक कमजोर हुए। सारंग ने कहा,15 महीने की कांग्रेस सरकार ने फर्जी किसानों के लिए ऋण माफी योजना लागू की। इसका सीधा असर हमारी PACS और बैंकों पर पड़ा। सिस्टम बिगड़ गया, लेकिन यह डॉ. मोहन यादव की सरकार है। मैं आश्वस्त करता हूं कि अगले दो वर्षों में हम सभी बैंकों को सुव्यवस्थित कर देंगे।”

कमलनाथ ने आरोपों को खारिज किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जिलेवार आंकड़े साझा किए और मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऋण माफी उनकी सरकार का पहला फैसला था।कहा, भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान ऋण माफी को लेकर सरासर झूठ बोला है। उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 26,95,381 (लगभग 27 लाख) किसानों के ₹11,646.96 करोड़ के ऋण माफ किए थे और लाभार्थियों तथा राशि का जिलेवार विवरण भी जारी किया।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस योजना के पूर्ण क्रियान्वयन को रोका।“यदि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराकर अपनी सरकार न बनाई होती, तो शेष किसानों के ऋण भी माफ हो जाते। झूठ फैलाने के बजाय भाजपा को चुनावों में किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए।

इधर, जीतू पटवारी बोले

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मंत्री सारंग के बयान को गैर-जिम्मेदार और किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को ठग कहना गलत है और मंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पटवारी ने कहा,“सत्ता के नशे में इतना न डूब जाएं कि देश का पेट भरने वाले किसानों को फर्जी कहने लगें। अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस बयान के लिए किसानों से माफी मांगें।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-spoke-at-ima-natcon2025/102775

 


 

Related to this topic: