बड़वानी। ग्राम पिपलुद में मेहंदी की रस्म में पत्नी के साथ डांस कर रहे मामा की अचानक मौत से मातम छा गया। डांस करते समय उनको हार्ट अटैक आ गया...
शादी की खुशियां मातम में बदली, भांजे की शादी में डांस कर रहे दूल्हे के मामा की मौत |
बड़वानी। ग्राम पिपलुद में मेहंदी की रस्म में पत्नी के साथ डांस कर रहे मामा की अचानक मौत से मातम छा गया। डांस करते समय उनको हार्ट अटैक आ गया। कोई जब तक कुछ समझता उनकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में अपने भांजे की शादी में डांस कर रहे दूल्हे के मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल समीपस्थ ग्राम पिपलुद निवासी व्यक्ति की ग्राम वझरा में अपने भांजे की शादी समारोह में मेंहदी की रस्म के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई।
दूल्हे के मामा घनश्याम यादव को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। जिनका गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार किया गया है। आज बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी नाच रहे थे। परिवार के लोग भी जश्न में शामिल थे। नाचने के दौरान ही वह गिर पड़े इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इधर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मौत से कुछ ही सेकंड पहले घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ हंसते-नाचते नजर आ रहे थे। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई बज रही थी, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। घटना के वीडियो भी सामने आए है, जिसमें घनश्याम यादव को स्टेज पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-alleges-india-us-trade-deal-compromises-national-interests/140341