प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शादी लौटते टवेरा-ट्रैक्टर भिड़ंत, 5 मृतही

शादी से लौटते वक्त भयंकर सड़क हादसा, टवेरा व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी जिसमें 5 मृत व 6 घायल

नर्मदापुरम (एमपी): पिपरिया स्टेट हाईवे पर देर रात टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल। पुलिस जांच जारी है घायलों का इलाजचल

शादी से लौटते वक्त भयंकर सड़क हादसा टवेरा व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी जिसमें 5 मृत व  6 घायल

Night Accident |

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया स्टेट हाईवे पर टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।

भीषण टक्कर, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

जानकारी के अनुसार, हादसा आंचलखेड़ा के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुआ। टवेरा में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

हादसे में मृतक और घायल सभी महंगवाड़ी और माखननगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, टवेरा सवार सभी लोग बुधनी में शादी से महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। आंचलखेड़ी के पास नर्मदापुरम की ओर से अनाज लेकर ट्रैक्टर- ट्राली आ रही थी। क्रसिंग के दौरान टवेरा ट्राली के साइड से टकरा गई।

हादसे में इनकी गई जान

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन की वहां  भीड़  लग गई। हादसे में मृतकों में शुभम मोरप्पा (18) पिता सुखराम निवासी महेंद्रवाड़ी, विनीत यादव (22) पिता मोहन यादव निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव (19) पिता हरगोविंद यादव निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह (57) पिता गणशराम यादव निवासी महेंद्रवाड़ी,  संतोष प्रजापति (57) पिता गणेशराम यादव निवासी महेंद्रवाड़ी, संतोष प्रजापति पिता मंगलसिंह प्रजापति निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर) शामिल हैं। 

यह भी पढ़े: मप्र सरकार का बड़ा फैसला, जमीन उद्योग में

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-govt-big-move-govt-land-for-industries/179626

Related to this topic: