प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधानसभा चुनाव पर पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

बंगाल का दौरा कर सकते हैं अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर 18 फरवरी को कोलकाता आ सकते हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि उनकी आम सभा की कोई योजना नहीं बन पाई है।

बंगाल का दौरा कर सकते हैं अमित शाह

बंगाल का दौरा कर सकते हैं अमित शाह

विधानसभा चुनाव पर पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

कोलकाता। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर 18 फरवरी को कोलकाता आ सकते हैं। वे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और महत्वपूर्ण नेताओं से अलग-अलग बैठक कर विधानसभा चुनाव और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए संगठन को ताकतवर बनाने के बारे में रणनीति तय करेंगे। 
भाजपा सूत्रों का कहना है कि उनकी आम सभा की कोई योजना नहीं बन पाई है। वे जनवरी के आखिरी दिनों में दो दिन के दैरे पर आए थे और उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर व उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में कार्यर्ताओं की सभा की की थी। उसके पहले उन्होंने दिसंबर के आखिरी दिनों में भी दो दिन के दौरे पर आए थे। पिछले दौरे में उन्होंने पाटी के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और पिछले चुनावों में पराजित नेताओं की अलग-अलग व उसके बाद साझा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने बैठकों में खास-खास निर्देश दिए थे। उन्होंने उसी वक्त संकेत दिया था कि वे दो महीने के भीतर यह देखना चाहेंगे कि उनके निर्देशों पर कितना अमल हुआ। 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि 18 और 19 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय बजट, ममता सरकार और चुनाव आयोग के बीच टकराव, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मद्देनजर कई नए-नए मुद्दे उभरे हैं और राजनीतिक स्थिति में फेरबदल हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः

सुप्रीम कोर्ट से यूपी के 25 हजार अंशकालिक शिक्षकों को मिली बड़ी राहत

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-supreme-court-directed-regarding-teachers/132030

Related to this topic: