बंगाल में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को परास्त कर उनकी पार्टी सत्ता में आई को लक्खी भंडार योजना के तहत तीन हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे।
सत्ता में आने पर भाजपा महिलाओं को देगी हर महीने तीन हजार रुपएः शुभेंदु
ममता बजट में कर चुकी हैं डेढ़ हजार
कोलकाता।
भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इल बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को परास्त कर उनकी पार्टी सत्ता में आई को लक्खी भंडार योजना के तहत तीन हजार रुपए हर महीने दिए जाएगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने अपने अंतरिम बजट मे पश्चिम बंगाल में महिलाओं को लक्खी भंडार योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि को एक हजार से डेढ़ हजार रुपए कर दिया है। इससे ममता बनर्जी को महिलाओं में लोकप्रिय होने और विधानसभा चुनाव मे इसका फायदा होने की संभावना बढ़ गई है। इस पर गौर करते हुए विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने हर महीने डेढ़ हजार से दोगुना तीन हजार रुपए देने का ऐलान कर राज्य की महिलाओं को रिझाने की कवायद की है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट को झूठ का दस्तावेज बताते हुए कहा कि इस बजट का कोई मायने नहीं रखता। असली और पूरा बजट विधानसभा चुनाव के बाद पेश होगा और उसे भाजपा की सरकार ही पेश करेगी। इस बार विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सत्ता में आने के कोई गुंजाइश ही नहीं है। इसलिए भी उन्होंने अपने अंतरित बजट में महिलाओं समेत सभी वर्ग के लिए कुछ न कुछ देने का प्रावधान कर लोगों को भरमाने का प्रयास किया है। राज्य के उनसे संतुष्ट हुए आमलोग उनकी वास्तविकता को समझ रहे है।
इसे भी पढ़ेंः
केन्द्र ने सोना-चांदी आयात पर बेस इंपोर्ट ड्यूटी घटाई
https://www.primenewsnetwork.in/india/gold-silver-base-import-duty-minimise/132180