प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हर क्षेत्र से तीन सूची भेजी जाएगी दिल्ली

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कवायद

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के सूची बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस बार उम्मीदवारों की तीन सूची बना कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कवायद

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कवायद

हर क्षेत्र से तीन सूची भेजी जाएगी दिल्ली

कोलकाता। 
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के सूची बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस बार उम्मीदवारों की तीन सूची बना कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व खूब सावधानी बरत रहा है जिससे उम्मीदवारो के चयन में तनिक भी चूक न हो। 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों की पहली सूची में उन नेताओं का नाम होगा, जिनकी छवि बहुत साफसुधरी और लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हो। दूसरी सूची में उन नेताओ का नाम होगा जिनकी छवि साफसुधरी और लोकप्रिय होने का बावजूद समय-समय पर विवादास्पद रही है। एक ऐसी सूची होगी जिनकी छवि पर सवाल उठते रहे हैं लेकिन वोट की राजनीति में सक्षम रहे हैं। उन नेताओं की भी सूची बनी है जो कभी टीएमसी में रह चुके हैं और भाजपा में आने के बाद टीएमसी पर ज्यादा आक्रमक रहे है और भाजपा के पुराने नेताओं की तुलना में संगठन के प्रति ज्यादा समर्पण रहे है। 
भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी की स्थिति मजबूत करने के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर  से दिए गए निर्देश को ध्यान में रख कर उम्मीदवारो की सूची तैयर कर रहे हैं। अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर के आखिरी दो दिन कोलक्ता में रह कर प्रदेश नेताओं से कभी अलग-अलग तो कभी एकसाथ बैठक कर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीति तय की थी। उन्होंने असंतुष्ट नेताओं को भी प्रदेश के मौजूदा पदाधिकारियों से मेल कराया था। उन्होंने उसी समय यह भी साफ कर दिया था कि अभी से ही नेताओं की गतिविधियों और आचरण पर गौर किया जाता रहेगा और उसी अधार पर उनमें से उम्मीदवारों की योग्यता आंकी जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः
भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान राजी

https://www.primenewsnetwork.in/india/pakistan-ready-play-india-world-cup/132764

 

Related to this topic: