प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रिंकू मजुमदार ने दिया उम्मीदवार होने का आवेदन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी ने की दावेदारी

भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजुमदार ओर से  विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होने के लिए प्रदेश कार्यालय में आवेदन देने से प्रदेश नेतृत्व की ऊहापोह की स्थिति है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी ने की दावेदारी

भाजपा के पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजुमदार

रिंकू मजुमदार ने दिया चुनाव में उम्मीदवार होने का आवेदन

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजुमदार ओर से  विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होने के लिए प्रदेश कार्यालय में आवेदन देने से प्रदेश नेतृत्व की ऊहापोह की स्थिति है। परिवारवाद के विरोधी रहे भाजपा नेताओं के सामने पहली बार किसी नेता की पत्नी (या परिवार के किसी सदस्य) की ओर से ऐसा आवेदन आया है। 
जानकारों के अनुसार भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने पिछले साल रिंकू मजुमदार से विवाद किया। रिंकू मजुमदार पार्टी की बहुत पुरानी कार्यकर्ता रही हैं। दिलीप घोष और रिंकू मजुमदार के बीच प्रेम संबंध होने की वजह से शादी हुई। उनकी शादी को लेकर पार्टी में विवाद छिड़ गया था और दिलीप घोष की उपेक्षा की गई। इसी दौरान दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दीघा में उस समय मुलाकात की जब ममता बनर्जी जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन समारोह में पहुंची थीं। इस पर भाजपा में  दिलीप घोष की और उपेक्षा हो गई,  लेकिन दिसंबर में कोलकाता के दौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिलीप घोष और प्रदेश नेतृत्व के बीच की दूरी खत्म की और दिलीप घोष को विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए सक्रिय किया। 
भाजपा नेता रिंकू मजुदार ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के आवेदन में तीन विधानसभा सीटों मेदिनीपुर, राजारहाट न्यू टाइन और बीजपुर में से किसी एक पर उम्मीदवार बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है। पार्टी नेतृत्व को फैसला करना है कि वह उनके लिए किसी सीट को मुहैया कराए या उनके आदेवन को खारिज कर दे या किसी नेता के परिवार के किसी को तहजीह देकर परिवारवाद के लिए दरवाजा खोल दे। 
भाजपा नेता दिलीप घोष अपनी पत्नी रिंकू मजुमदार के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। उनका तर्क है कि रिंकू मजुमदार अपनी शादी से पहले से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। वे विधायक बनने का हकदार हो सकती हैं। दिलीप घोष ने पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के तहत मेदिनीपुर से जन संपर्क अभियान शुरू किया है और इस अय़भियान में उनकी पत्नी रिंकू मजुमदार भी साथ हैं।

इसे भी पढ़ेंः

ममता ने विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तेज की कवायद

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-politics-mamta-preparing-candidates-list/144849

Related to this topic: