पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के सिंगूर पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। वाम मोर्चा की सरकार के पतन और टीएमसी के सत्ता मे आने में उसकी भूमिका अहम रही है।
सिंगूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 18 जनवरी को
सभा को कामयाब बनाने में जुटी भाजपा
कोलकाता।
पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के सिंगूर पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। वाम मोर्चा की सरकार के पतन और टीएमसी के सत्ता मे आने में उसकी भूमिका अहम रही है। राज्य में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी भूमिका क्या होगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जनवरी को सभा होगी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार सिंगुर पहुंचे और सभास्थल का मुआयना करने के बाद गांवों में जाकर उन्होंने किसानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आने और कामयाब बनाने के लिए आमंत्रण पत्र बांटा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां टाटा को वापस लाएंगे और कलकारखाने खुलेंगे। किसान भी चाहते हैं कि कारखाना खुले।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा होगा। 20 दिसंबर को वे नदिया जिले के ताहेरपुर में सभा करने वाले थे। लेकिम कोलकाता आकर भी वहां नहीं पहुंच पाए। प्रधानमंत्री मोदी सिंगूर जाने के पहले वे 17 जनवरी को मालदा से कई नई दूरगामी ट्रेनों को रवानमा करेंगे। यह पश्चिंम बंगाल और असम के लिए सौगात होगा।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि टाटा की ओर से सिंगुर मे कारखाना खोलने की कोशिश हुई थी। लेकिन जमीन को लेकर किसानों का आंदोलन का आंदोलन हुआ। विवाद के चलते टाटा वापस चला गया और कारखाना का खुलना अधूरा रह गया। टीएमसी की सरकार ने टाटा को वापस लाने पहल नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटा को वापस लाने और उसका कारखाने की स्थापना करवाने की पहल करेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और इस राज्य में सिंगूर में टाटा के कारखाने के साथ-साथ राज्य के हर हिस्से में औद्योगिक विकास होगा। राज्य में बंद पड़े कलकारखाने फिर से खुलेंगे ही, नए-नए कलकारखाने भी खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री सुकांत का दावा है कि जिस तरह गुजरात और उतर प्रदेश में औद्योगिक विकास हुआ है, उसी तरह पश्चि बंगाल में भी औद्योगिक विकास होगा। औद्योगिक विकास की शुरुआत सिंगूर से होगी। सिंगूर में होगी जनसभा
सिंगूर फिर चर्चा में
पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के सिंगूर पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। वाम मोर्चा की सरकार के पतन और टीएमसी के सत्ता मे आने में उसकी भूमिका अहम रही है। राज्य में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी भूमिका क्या होगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जनवरी को सभा होगी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार सिंगुर पहुंचे और सभास्थल का मुआयना करने के बाद गांवों में जाकर उन्होंने किसानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आने और कामयाब बनाने के लिए आमंत्रण पत्र बांटा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां टाटा को वापस लाएंगे और कलकारखाने खुलेंगे। किसान भी चाहते हैं कि कारखाना खुले।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा होगा। 20 दिसंबर को वे नदिया जिले के ताहेरपुर में सभा करने वाले थे। लेकिम कोलकाता आकर भी वहां नहीं पहुंच पाए। प्रधानमंत्री मोदी सिंगूर जाने के पहले वे 17 जनवरी को मालदा से कई नई दूरगामी ट्रेनों को रवानमा करेंगे। यह पश्चिंम बंगाल और असम के लिए सौगात होगा।
टाटा को वापस लाने की पहल होगी
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि टाटा की ओर से सिंगूर मे कारखाना खोलने की कोशिश हुई थी, लेकिन जमीन को लेकर किसानों का आंदोलन का आंदोलन हुआ। विवाद के चलते टाटा वापस चला गया और कारखाना नहीं खुला। टीएमसी की सरकार ने टाटा को वापस लाने की पहल भी नही की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटा को वापस लाने और उसका कारखाने की स्थापना करवाने की पहल करेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और इस राज्य में सिंगूर में टाटा के कारखाने के साथ-साथ राज्य के हर हिस्से में औद्योगिक विकास होगा। राज्य में बंद पड़े कलकारखाने फिर से खुलेंगे ही, नए-नए कलकारखाने भी खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री सुकांत का दावा है कि जिस तरह गुजरात और उतर प्रदेश में औद्योगिक विकास हुआ है, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी औद्योगिक विकास होगा। औद्योगिक विकास की शुरुआत सिंगूर से होगी।