प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बोले, केंद्र के विरोध के नाम पर ऐसा कर रहीं

मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं को लागू ही नहीं किया ः शमिक

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं को लागू ही नहीं किया ः शमिक

मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं को लागू ही नहीं किया ः शमिक

बोले, केंद्र के विरोध के नाम पर ऐसा कर रहीं

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर इस राज्य के  गरीब और हाशिए पर रह रहे लोगों का बड़ा आहित करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार का विरोध करने के एवज में मुख्यमंत्री बनर्जी ऐसा कर रही है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए राज्य साढ़े सात लाख आवेदक हैं। लेकिन राज्य में यह योजना ही लागू नहीं है। पश्चिम बंगाल ऐसा एक अकेला राज्य है जहां आयुष्मान  भारत योजना लागू नहीं है। इसी तरह किसान फसल योजना लागू नहीं की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट सिटी योजना समेत कई योजनाओं को लागू नहीं कर राज्य के लोगों को पीछे ढकेल रखा है।

इसे भी पढ़ेंः

बंगाल का दौरा कर सकते हैं अमित शाह

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-politics-amit-shah-visit/132034

Related to this topic: