प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई हो

मुख्यमंत्री द्वारा इडी कार्रवाई का विरोध अनैतिक और असांवैधानिकः शुभेंदु

विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलया घोटाले के मामले में छारामारी और जब्ती करने आई इडी टीम के काम में बाधा डालने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री द्वारा इडी कार्रवाई का विरोध अनैतिक और असांवैधानिकः शुभेंदु

मुख्यमंत्री द्वारा इडी कार्रवाई का विरोध अनैतिक और असांवैधानिकः शुभेंदु

बोले, केंद्रीय एजेंसियों के कार्य में बाधा डालने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई हो

कोलकाता। 
विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलया घोटाले के मामले में छारामारी और जब्ती करने आई इडी टीम के काम में बाधा डालने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता के आवास पर छापामारी करने पर सौ करोड़ रुपए मिल सकते हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इडी कार्रवाई का विरोध अनैतिक और असांवैधानिक है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इडी का विरोध कोई नया नहीं है। वे जब तब केंद्रीय एजेंसियों का विरोध करती हैं। 2021 में वे सीबीआई के खिलाफ निजाम पैलेस के समक्ष धरना दे चुकी हैं। निजाम पैलेस में सीबीआई का कार्यालय है। पुलिस अधिकारी राजीव कुमार के घर जब छापामारी हुई थी तो उन्होंने विरोध में धरना दिया था और उनके घर पहुंच गई थीं। मुख्यमंत्री का इस तरह का कार्य करने का अभ्यास है।
विरोधी दल के नेता ने राज्य में हुए मंत्रियो और नेता पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और उनके जेल जाने के बारे में जिक्र किया और कहा कि ममता सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार और बड़े-ब़ड़े घोटाले हुए हैं। कार्रवाई होने पर उनका बौखलाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इस बार विधनसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई तय है।

इसे भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल से विदेश या दूसरे राज्यों में गए वोटरों के प्रति चुनाव आयोग नरम

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-banagal-sir-process-relaxation/104056

 

Related to this topic: