प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दूसरे राज्यों से पीड़ित होकर आने वालों से मिल रहे

बंगालः अभिषेक बनर्जी की प्रवासी बांग्लाभाषी मजदूरों को करीब करने लाने की कोशिश

टीएमसी के राष्ट्रीय महासिचव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के पक्ष में उन मजदूरो को करीब लाने की रणनीति अख्तियार की है जो दूसरे राज्यों से पीड़ित होकर वापस आए हैं।

बंगालः अभिषेक बनर्जी की प्रवासी बांग्लाभाषी मजदूरों को करीब करने लाने की कोशिश 

बंगालः अभिषेक बनर्जी की प्रवासी बांग्लाभाषी मजदूरों को करीब करने लाने की कोशिश 

दूसरे राज्यों से पीड़ित होकर आने वालों से मिल रहे

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासिचव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के पक्ष में उन मजदूरो को करीब लाने की रणनीति अख्तियार की है जो दूसरे राज्यों से पीड़ित होकर वापस आए हैं। वे उन मजदूरों और उनके परिवार को खोज-खोज कर मुलाकात कर रहे हैं और उनसे आपबीती कहलवा रहे हैं। वे कुछ आर्थिक मदद कर और आगे भी मददगार होने का भरोसा देकर अपने साथ खड़ा कर रहे हैं। वे भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साध रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद टीएमसी में सर्वोपरि नेता माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी मालदा जिले के तहत मंगलाबाड़ी के जलंगा इलाके का दौरा किया और वहां सभा की। सभा में मंच टीएमसी के जिले या स्थानीय नेताओं को नहीं बैठा कर उन मजदूरों को बैठाया जो भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में से पीड़ित होकर मजबूरी में वापस अपने गांव आएं हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य हो या कांग्रेस शासित राज्य, दोनों पार्टियों के राज्य में पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी बता कर मारा-पीटा जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है। लेकिन इस राज्य के भाजपा सांसद या कांग्रेस सांसद उनकी रक्षा नहीं कर रहे हें। वे अपनी राज्य सरकारो पर दबाव बना कर पश्चिमं बंगाल के मजदूरों की रक्षा कर सकते हैं। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी इस बात पर जोर देते हें कि यहां के भाजपा या कांग्रेस के सांसदों से सवाल पूछा जाना चाहिए कि उनका दायित्व क्या है। वे बांग्लाभाषी मजदूरों को भाजपा और कांग्रेस से आगाह करते हैं। उन्होने कांग्रेस सांसद ईशा खामन चौधरी की आलोचना की और उन पर मालदा के बांग्लाभाषी मजदूरों का साथ नहीं देने का आरोप लगाया। 
टीएमसी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने करीब ढाई हजार से भी अधिक ऐसे मजदूरों की सूची बनाई है जिन्हें भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में बांग्लाभाषी होने की वजह से अत्याचर का शिकार होना पड़ा। वे इन मजदूरों को ध्यान में रख कर उनके इलाके में सभा करेंगे और उन्हें अपने साथ रखेंगे। 
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी मालदा जिले में सभा करने के पहले दक्षिण दिनाजपुर गए थे और उन दो मजदूरों से मुलाकात की जो महाराष्ट्र से पीड़ित होकर वापस लौटे हैं। उन्होंने उन मजदूरों से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार पर निशाना साधा था।

इसे भी पढेंः

पश्चिम बंगाल से विदेश या दूसरे राज्यों में गए वोटरों के प्रति चुनाव आयोग नरम

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-banagal-sir-process-relaxation/104056

Related to this topic: