कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के जयंती को मौकै पर 9 मई को ब्रिगेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ समारोह होगा।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के जयंती को मौकै पर 9 मई को ब्रिगेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ समारोह होगा। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत केंद्र सरकार के तमाम मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
चुनाव नतीजों के दिन ही तय हो गई थी शपथ ग्रहण की तारीख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में समारोह की तारीख का उल्लेख कर दिया था। उसी के मुताबिक कोलकाता में शपथ समारोह आयोजित हो रहा है।
विधायक दल की बैठक में अमित शाह करेंगे मुख्यमंत्री का ऐलान
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अमित शाह पर भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता का सर्वसम्मति से चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे 8 मई को कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में भाजपा के विधायकों की बैठक कराएंगे और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/us-iran-peace-buzz-sparks-940-point-sensex-rally/183186
अमेरिका - ईरान में डील की खबर से स्टाक मार्केट में लौटी तेजी, 940.73 अंक उछला सेंसेक्स