प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पुलिस ने बाइक रोकी तो विधायक के भाई ने दिखाया रौब

पुलिस ने बाइक रोकी तो विधायक के भाई ने दिखाया रौब

MP News : शिवपुरी। जिले से सत्ता की हनक दिखाने का एक और मामला सामने आया है। नरवर क्षेत्र में हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस द्वारा बाइक रोकने से नाराज एक विधायक के..

पुलिस ने बाइक रोकी तो विधायक के भाई ने दिखाया रौब

पुलिस ने बाइक रोकी तो विधायक के भाई ने दिखाया रौब |

MP News : शिवपुरी। जिले से सत्ता की हनक दिखाने का एक और मामला सामने आया है। नरवर क्षेत्र में हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस द्वारा बाइक रोकने से नाराज एक विधायक के भाई ने बीच सड़क पुलिसकर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। 

पुलिस कर्मी को धमकाया

जानकारी के अनुसार, नरवर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे व्यक्ति को रोका। इसी दौरान उसने खुद को विधायक का भाई बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी से कहा - “अब तू ही मेरी बाइक घर तक छोड़कर जाएगा।”

कॉन्स्टेबल का जवाब

ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने भी सख्त रुख अपनाते हुए जवाब दिया, “वर्दी उतरवा दो, फिर भी ऐसा नहीं करूंगा।” बताया जा रहा है कि विधायक का भाई करीब 10 मिनट तक पुलिसकर्मियों से बहस करता रहा, जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार कानून व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा है।

प्रशासन पर सवाल

घटना ने एक बार सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कानून सभी के लिए बराबर है? आम जनता पर सख्ती और प्रभावशाली लोगों को छूट—यह दोहरा मापदंड क्यों? फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

 

Related to this topic: